फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक ही चला सकेंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दीपावली पर जिले में लोग रात 8:00 से 10:00 बजे तक ही पटाखें चला सकेंगे। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस दौरान केवल हरित पटाखों के उपयोग की ही अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि जिन शहरों और कस्बों में वायु की गुणवत्ता मध्यम या उससे नीचे है, वहां केवल ग्रीन पटाखे ही बेचे जाएं। दिवाली, छठ, नववर्ष और क्रिसमस की पूर्व संध्या जैसे त्योहारों के दौरान पटाखे चलाने और इस्तेमाल करने का समय दो घंटे तक सीमित रखा है। यह निर्देश (2019) 13 एससीसी 523 में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के आधार पर जारी किया है। दीपावली पर रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक, गुरुपर्व पर सुबह 4:00 से 5:00 बजे और रात 9:00 से 10:00 बजे तक, क्रिसमस पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक और नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति होगी। आदेशों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें