फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में सीसीटीवी और ड्रोन से रहेगी नजर, सुरक्षा के लिए 50 सुरक्षाकर्मी तैनात

Fri, 05 Apr 2024 04:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)

सार

चैत्र नवरात्रि में शक्तिपीठ ज्वालामुखी में ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और सारी व्यवस्था पुलिस विभाग संभालेगा। 
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का आगाज कन्या पूजन व शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ से किया जाएगा। सुबह 5:00 बजे गर्भ गृह के कपाट खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्रि में शक्तिपीठ ज्वालामुखी में ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और सारी व्यवस्था पुलिस विभाग संभालेगा। नवरात्र में अतिरिक्त 50 सुरक्षा कर्मी मंदिर में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे व 65 अस्थायी कर्मचारी नवरात्र में रखे जाएंगे और अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को भी नगर परिषद में मेलों के दौरान सफाई व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रखा जाएगा।

विज्ञापन

 
चैत्र नवरात्रि में  मंदिर के अंदर ढोल, नगाड़ा व नारियल पर प्रतिबंध रहेगा। ज्वालामुखी एसडीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का आगाज होगा। मंदिर को लाइटों से सजाया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने सभी इंतजाम कर लिए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ नवरात्र से पहले बढ़ गई है और सभी को पंक्तियों में दर्शन करवाए जा रहे हैं। नवरात्र के दौरान शहर में कई जगह अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। शहर को 6 सेक्टरों में बांटा जाएगा और पार्किंग चयनित स्थलों पर की जाएगी।

 चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। बड़े वाहन शहर के बाहर चयनित स्थलों पर ही खड़े होंगे। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुचारू रहेगी।  मंदिर में सफाई व्यवस्था, लंगर व्यवस्था सुचारू रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं, दवाइयां व खाने-पीने की सभी वस्तुओं को चेक करने के लिए खाद्य निरीक्षक भी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही अंतिम तीन नवरात्र सप्तमी, अष्टमी व नवमी को मंदिर 24 घंटे दर्शनों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें