फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skating Championship: 500 मीटर की लंबी दौड़ की आइस स्केटिंग में कर्नाटक के ओमकारा ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 05 Feb 2023 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)

सार

लांग ट्रैक स्पीड स्केटिंग के 19 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की 500 मीटर दौड़ में कर्नाटक के ओमकारा योगराज ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अनुभव गुप्ता ने रजत और मध्य प्रदेश के सुजल साहू ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय जिला किन्नौर की नाको झील में आयोजित छह दिवसीय राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। रविवार को 500 और 300 मीटर लंबी दौड़ की आइस स्केटिंग के मुकाबले हुए। लांग ट्रैक स्पीड स्केटिंग में देश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लांग ट्रैक रेस के 500 मीटर दौड़ में कर्नाटक के ओमकारा योगराज और 300 मीटर दौड़ में हिमाचल के रजनीश ने स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि मुख्य लामा तांजिन छोड़ाजी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित नाको झील में बीते छह दिन से प्रतियोगिता मुकाबले खेले जा रहे थे। देश में पहली बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी हिमाचल को मिली थी। देश भर से आए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले चार दिन तक प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार और रविवार को दौड़ के मुकाबले खेले गए।

रविवार को लांग ट्रैक स्पीड स्केटिंग के 19 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग की 500 मीटर दौड़ में कर्नाटक के ओमकारा योगराज ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अनुभव गुप्ता ने रजत और मध्य प्रदेश के सुजल साहू ने कांस्य पदक जीता। 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग में आंध्रप्रदेश के जीदेवी श्रीप्रसाद ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के प्रिंस गौतम ने रजत और हरियाणा के संयम गोयल ने कांस्य पदक जीता। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में महाराष्ट्र के शौनक ने स्वर्ण, हिमाचल के विख्यात कंवर ने रजत और महाराष्ट्र के अमोद शानबाग ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


कन्या वर्ग के 13 से 15 आयुवर्ग में महाराष्ट्र की हिताक्षी त्रिवेदी ने स्वर्ण, हरियाणा की रूही शर्मा ने रजत और महाराष्ट्र की निरजा लूबल ने कांस्य पदक जीता। 300 मीटर दौड़ के 19 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग में हिमाचल के रजनीश ने स्वर्ण, आंध्र प्रदेश के जोसेफ ने रजत, हिमाचल के सूर्यप्रकाश ने कांस्य पदक जीता।

महिला वर्ग में हिमाचल की दीक्षा ठाकुर ने स्वर्ण, शगुन ने रजत, टाशी डोलकर ने कांस्य, किशोर वर्ग के 15 से 19 आयुवर्ग में हिमाचल के नवांग जांगबो ने स्वर्ण, तंजिन छोडूप ने रजत और दिल्ली के मानस सेठी ने कांस्य पदक जीता। 13 से 15 आयु वर्ग में हिमाचल के यशिश नेगी ने स्वर्ण, अनिमेष शर्मा ने रजत और डोंगयात तंजिन ने कांस्य पदक जीता। कन्या वर्ग में हिमाचल की ईशिका राणा ने स्वर्ण, तनवी ठाकुर ने रजत और सोनल ठाकुर ने कांस्य पदक जीता।

इस दौरान आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक अदवित तावड़े, विशेष अतिथि ओमजाद रिंगजिन नाको, ओमजाद पानमा मलिंग, जिला परिषद सदस्य पूह वार्ड शांता कुमार नेगी, बीडीसी सदस्य समीर नेगी, सोमंग स्पोर्ट्स क्लब नाको के अध्यक्ष विजय नेगी, हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल, उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर, प्रधान नाको आशा देवी नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष अमिता नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें