फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घर के आंगन से उठा ले गया आदमखोर तेंदुआ, सिर धड़ से अलग

Sat, 11 Nov 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के किन्नौर जिले की रिब्बा पंचायत की एक बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने हमला कर मार दिया। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया है। हादसे के बाद पंचायत में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द आदमखोर तेंदुए को मार गिराने की मांग उठाई है। तेंदुए को मारने के लिए सोलन से शूटरों की टीम बुलाई गई है।

पुलिस के मुताबिक मूरंग तहसील के रिब्बा गांव में कमान देवी (74) सुबह साढ़े सात बजे पुराने घर से नए घर की ओर जा रही थी। इस बीच तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना लिया।

महिला का सिर शरीर से अलग

पंचायत प्रधान ने इसके बारे में पुलिस और आईटीबीपी की टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुबह साढ़े नौ बजे टीम मौके पर पहुंची। मूरंग थाना के एएसआई जीत राम ने बताया कि महिला की भतीजी जब नए घर में चाय लेकर पहुंची तो उसने देखा कि आंगन में खून के निशान थे।

उसने इसकी सूचना बेटे हरी केशव को दी और जानवर के डर होने की आशंका से पंचायत प्रधान को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने खून के निशान के पीछे घर से पांच सौ मीटर दूर पत्थरों के बीच तेंदुए को लाश के पास पाया।

उन्हें देखकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि उस महिला का सिर शरीर से अलग हो गया था और तेंदुए ने महिला के शरीर को बुरी तरह से नोंच दिया था।
विज्ञापन

शूटरों की टीम बुलाई

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिकांगपिओ अस्पताल लाया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मूरंग थाना के एएसआई जीत राम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

डीएफओ किन्नौर एंजल चौहान ने बताया कि आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए सोलन से शूटरों की टीम बुलाई है। जल्द तेंदुए को मार दिया जाएगा। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें