फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में पुराने सिक्कों और पीतल से बनीं ज्वेलरी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना के आदिवासी लोग बनाते हैं यह ज्वेलरी, बनजारा आभूषण भी किए जा रहे हैं खूब पसंद
विज्ञापन

झूमके 250 से 600 रुपये तक में हैं उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में चल रहे कारीगरों के मेले में तेलंगाना के कारीगरों द्वारा पुराने सिक्कों और पीतल से बनाई आदिवासी ज्वेलरी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही बनजारा आभूषण और हैदराबाद की पर्ल ज्वेलरी भी महिलाओं को अपना कायल बना रही है।

प्रदर्शनी में आभूषणों के दो स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें से एक में हैदराबाद की पर्ल ज्वेलरी और एक में तेलंगाना की हस्त निर्मित ज्वेलरी है। प्रदर्शनी में महिलाएं बनजारा और आदिवासी ज्वेलरी में ज्यादा रुचि ले रही हैं। प्रदर्शनी में पारंपरिक ज्वेलरी शामिल है जोकि नवरात्रों और दिवाली जैसे त्योहारों में पहनी जाती है। इनमें पैरों में पहनी जाने वाली वाकरी और पायल 250 से 600 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन


गले के हार के विभिन्न डिजाइन काचरी वर्क, हासली वर्क, टेंपल वर्क और लॉन्ग चेन पेंडेंट 1000 से 1500 रुपये में उपलब्ध है। झुमके पुराने सिक्कों से बनाए गए हैं, इसमें शीट से बने झुमके महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं जिनका मूल्य 250 से 600 रुपये तक है। हाथों में पहनी जाने वाली फ्लेट रिंग और पारंपरिक सिक्कों की अंगूठी भी 350 से 450 रुपये तक है। इसके अलावा महिलाएं बीट वर्क की हेयरपिन 200 रुपये और विशेष तौर पर बनजारा आर्टवर्क भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन



बनजारा ज्वेलरी बनाने में मशीन नहीं होती इस्तेमाल
स्टॉल संचालक अश्विनी ने बताया कि वह तेलंगाना के नालगोंडा जिले से हैं। महिलाओं को बनजारा ज्वेलरी और आदिवासी ज्वेलरी पसंद आ रही है। बनजारा ज्वेलरी खास इसलिए है कि इसे पूरी तरह हाथों से बनाकर तैयार किया जाता है, इसमें मशीन इस्तेमाल नहीं होती। यह ज्वेलरी मुख्य तौर पर पीतल और पुराने सिक्कों से बनाई जाती है। इसके दस पीस बनाने में एक सप्ताह का समय लग जाता है। उन्होंने पहली बार शिमला में प्रदर्शनी लगाई है और अब तक उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। साथ ही लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें