फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अधिकारियों ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की चल रही परीक्षाओं को लेकर वीरवार को विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा और परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह नौ से बारह बजे की परीक्षा में प्रति कुलपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन और मल्टी फैकल्टी भवन में बनाए परीक्षा केंद्रों में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जांचा। प्रो. वर्मा ने कहा कि परीक्षाओं के संचालन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में स्थापित किए 46 पीजी परीक्षा केंद्रों में भी नकल को रोकने के लिए उड़न दस्ते रिजन के हिसाब से बनाकर भेज दिए हैं। उड़न दस्ते कभी भी किसी केंद्र में पहुंच कर परीक्षाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीजी की इन परीक्षाओं में प्रदेशभर के केंद्रों में 35 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें