शिमला। पेंशनरों की शिमला शहरी पेंशनर्स वेलफेयर इकाई की आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें शिमला शहरी पेंशनर्स वेलफेयर इकाई के प्रधान का जिम्मा मदन शर्मा को सौंपा है। जीवन ठाकुर, दीपराम शर्मा और मीरा ठाकुर को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया है। सुभाष वर्मा को महासचिव, बालकराम चौहान संयुक्त महासचिव, पूर्ण चंद शर्मा को कोषाध्यक्ष और रामलाल जिंगटा को ऑडिटर बनाया गया है। आमसभा की अध्यक्षता तत्कालीन प्रधान आत्माराम ने की। सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें सरकार द्वारा रिवाइज पेंशन एवं महंगाई भत्तों के एरियर तथा देय महंगाई भत्ते की एकमुश्त अदायगी की मांग की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने की मांग भी की है। ब्यूरो