शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से एक से 14 सितंबर तक राजभाषा हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। गेयटी में जिला स्तरीय अंतर स्कूल राजभाषा हिंदी प्रतियोगिता एक सितंबर को होगी। भाषण प्रतियोगिता का विषय भारत का गौरव हिंदी या कृत्रिम बुद्धिमता रखा है। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए राजकीय और निजी उच्च, वरिष्ठ विद्यालयों से नौवीं से 12वीं कक्षा तक के प्रतिभागियों की सूची जिला भाषा अधिकारी शिमला की ईमेल dloshimla.hpgmail.com पर भेजनी होगी। संवाद