फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर अपलोड कर दिया अश्लील वीडियो

Sun, 10 May 2020 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक पंचायत प्रतिनिधि ने अश्लील वीडियो भेजकर ग्रुप के सभी सदस्यों को परेशानी में डाल दिया। सुजानपुर पुलिस की ओर से कोरोना महामारी के दौरान होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में एसएचओ से लेकर डीएसपी तक बड़े अधिकारी लिंक हैं।

विज्ञापन


शनिवार रात को एक पंचायत प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर से इस व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील वीडियो अपलोड हो गया। वीडियो अपलोड होते ही पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों ने ग्रुप से किनारा करते हुए इसे छोड़ दिया। इस तरह के वीडियो व्हाट्सऐप ग्रुप में डालने से ग्रुप में शामिल महिलाएं पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगी हैं। लेकिन, देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं की थी।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने माना कि जिला पुलिस के एक अधिकारी का फोन आया था। संबंधित पंचायत प्रतिनिधि को थाने बुलाया था। उसने कहा कि उसका मोबाइल गुम हो चुका है और किसी की शरारत है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें