शिमला। उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शपथ दिलवाई कि देश विरोधी तत्वों के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। अनुपम कश्यप ने कहा कि हम भारतवासी अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही निष्ठापूर्वक हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हैं। गौरतलब है कि 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इनकी याद में 21 मई को देशभर में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है और आतंकवाद तथा हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली जाती है। संवाद