शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वीन ने परियोजना उत्थान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संजौली, न्यू शिमला और रझाना में मंगलवार को टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित कीं। इस कार्य मेें क्लब की 36 सदस्यों ने योगदान किया। रोटरी हिल क्वीन की ओर से माला मेयर ने संजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण किट बांटीं। अध्यक्ष पूजा गोयल ने बताया कि पोषण किट टीबी के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे मरीज जल्दी और मजबूती से ठीक होते हैं। संवाद