शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागली में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर शुरू हो गया। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियों को समाजसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जाएगा। छात्र सात दिन तक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रबंधन के अनुसार इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा और अनुशासन की भावना विकसित करना है। प्रधानाचार्य शालिनी तोमर के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अरुणेश आर्य और सह-प्रभारी निशा शर्मा की अगुवाई शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शालिनी तोमर ने विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद