फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर और ठियोग की वार्डबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिले के उपमंडल ठियोग और रामपुर नगर परिषद में वार्ड बंदी का काम पूरा कर इसे अंतिम रूप दिया गया है। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि नगर परिषद ठियोग और रामपुर में वार्डों के परिसीमन के लिए आम जन से प्राप्त सुझावों और आक्षेपों के बाद परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। डीसी कश्यप ने बताया कि आक्षेप एवं सुझावों के बाद परिसीमन की वर्तमान स्थिति के अनुसार वार्ड न.1 का दायरा काडी शीशमहल और कल्याणपुर दरबार तक होगा। वार्ड 2 का दायरा पदमनगर, गौरा रोड़ से इंदिरा मार्केट तक होगा। वार्ड 3 में रघुनाथ मौहला और सत्यनारायण मौहला का दायरा इंदिरा मार्केट के नीचे से पोवारी हाउस तक होगा। इसी तरह वार्ड 4 में नरसिंह और महावीर मौहला का दायरा लोनिवि स्टोर से पुलिस कॉलोनी खोपड़ी, वार्ड 5 में दायरा अखाड़ा मंदिर, ओडा गांव से शिंगला धार तक, वार्ड 6 लोअर डकोलर का दायरा अशोक के घर से कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल तक, वार्ड 7 में अपर डकोलर का दायरा फैनीधार से हेलीपैड तक, वार्ड 8 में चूहा बाग और रचैली का दायरा बिटम गराज से आईटीआई रचैली तक होगा। इसके अलावा वार्ड 9 का दायरा अस्पताल कॉलोनी खनेरी से जाक नर्सिंग कॉलेज तक होगा। इसी प्रकार ठियोग नगर परिषद में वार्ड नंबर- 1 का जनोगघाट, वार्ड नंबर- 2 प्रेमघाट, वार्ड नंबर-3 नया बाजार, वार्ड नंबर-4 रामबाजार, वार्ड नंबर-5 शालीबाजार कृष्णागली, वार्ड नंबर-6 चेहधाला, वार्ड नंबर-7 रहीघाट के वार्डों के परिसीमन के लिए आम जन से प्राप्त सुझावों एवं आक्षेपों के बाद परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। डीसी ने कहा कि अंतिम प्रारूप की प्रतियां नगर परिषद कार्यालय में आमजन के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें