शिमला। जीएसटी में कटौती के चलते पनीर के दामों में कमी आई है। ऐसे में सोमवार को दुकानों में पनीर की खरीदारी करने आए लोगों को काफी राहत मिली है। पूर्व में वेरका का 200 ग्राम पनीर पहले 90 रुपये में मिलता था अब सोमवार को जीएसटी कम होने के बाद यह 85 रुपये में मिल रहा है। वेरका दूध के डिस्ट्रीब्यूटर गिरीश शर्मा ने बताया कि जहां एक किलो पनीर 450 रुपये में मिलता था उस पर 25 रुपये की सीधी बचत होनी शुरु हो गई है। इस बदलाव के बाद खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट और घरेलू ग्राहकों को लाभ मिला है। हालांकि यह कटौती केवल पनीर पर लागू हुई है। दही और लस्सी जैसे उत्पादों पर जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया। दूध पहले से ही जीएसटी के दायरे से बाहर है। संवाद