फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार मोबाइल पर लाइव देखें कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्याएं

Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में होने वाले कार्यक्रम को विश्व के किसी भी कोने पर चुटकियों में देखा जा सकेगा। पहली बार दशहरा उत्सव समिति सांस्कृतिक संध्या का लाइव टेलिकास्ट करने जा रही है। यह सुविधा केबल मोबाइल पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


एक लिंक के माध्यम से इंटरनेट की सहायता से लाइव सांस्कृतिक संध्या देखी जा सकेगी। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि दशहरा उत्सव की परंपराएं पूर्व की भांति ही रहेगी। इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। रघुनाथ जी की रथयात्रा को और भव्य मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं।

फुर्सत के क्षणों में अपने विभाग की जानकारी समेत अन्य चीजों के लिए स्वयं प्रदर्शनी स्टाल में बैठूंगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। दूसरी में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, तीसरी में परिवहन मंत्री जीएस बाली, पांचवीं में सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल शिरकत करेंगे। अन्य रात्रियों के लिए अभी तक मुख्य अतिथियों के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे मोबाइल पर लाइव देखें सांस्कृतिक संध्या

डीसी युनूस ने कहा कि मोबाइल लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से कोई भी कहीं भी घर बैठे ही लाइव सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए सोमवार को लिंक जारी किया जाएगा। मोबाइल कास्ट में दुनियाभर में किसी भी जगह सांस्कृतिक संध्या देखी जा सकेगी।

एडीसी विनय सिंह ठाकुर ने कहा कि गत वर्ष प्लाट आवंटन से करीब 3.60 करोड़ आय हुई थी। इस बार अभी तक करीब साढ़े चार करोड़ आय हो चुकी है। करीब साढ़े पांच करोड़ तक आय पहुंचने की उम्मीद है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि दशहरा उत्सव को लेकर सभी नाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है।

दूरबीन की सहायता से भी पुलिस जवान संदिग्धों पर नजर रखेंगे। इस दौरान एसडीएम मनाली ज्योति राणा, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, एसी टू डीसी अमित गुलेरिया, मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, डीपीआरओ शेर सिंह और एपीआरओ अनिल गुलेरिया समेत अन्य मौजूद थे।

ये कलाकार मचाएंगे धमाल
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड समेत पंजाब के नामी गायक धमाल मचाएंगे। स्टार नाइट में पार्श्व गायक आदित्य नारायण धूम मचाएंगे। सूफी अंदाज में नूरां सिस्टर्स, बॉलीवुड पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह, पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला समेत अन्य कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार एक नाइट पूरी तरह से हिमाचली लोक गायकों के लिए रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें