फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Manali NH: मंडी-पंडोह के बीच अब दिन की जगह रात को रोका जाएगा ट्रैफिक, चार मई तक का शेड्यूल जारी

Sun, 28 Apr 2024 11:18 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)

सार

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी से पंडोह के बीच रोजाना दो शिफ्टों में ट्रैफिक रोकने की जगह अब मध्यरात्रि 12:30 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक यातायात को रोका जाएगा। यातायात रोकने का यह शेड्यूल चार मई तक के लिए है।
विज्ञापन
मंडी-पंडोह एनएच पर लटकी चट्टान में ब्लास्टिंग के लिए की जा रही ड्रिलिंग। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी से पंडोह के बीच फोरलेन कटिंग, मलबा और चट्टानें हटाने के काम के लिए यातायात रोकने के समय में बदलाव कर प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत दी है। अब काम करने के लिए दिन के बजाय रात को साढ़े तीन घंटे यातायात रोका जाएगा। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन, एक घंटे के लिए दिन में ट्रैफिक रोका जाएगा। यह निर्णय जिला प्रशासन ने ट्रैफिक ब्लॉकेज से संबंधित बैठक में लिए हैं। बैठक में दिन के समय दो-दो घंटे के ट्रैफिक रोकने से लोगों को आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


शेड्यूल चार मई तक के लिए है
रोजाना दो शिफ्टों में ट्रैफिक रोकने की जगह अब मध्यरात्रि 12:30 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक यातायात को रोका जाएगा। इसके अलावा ब्लास्टिंग के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक घंटे के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। यातायात रोकने का यह शेड्यूल चार मई तक के लिए है। पांच मई को कंपनी द्वारा किए कार्य की एनएचएआई द्वारा समीक्षा की जाएगी। कार्य का आगामी शेड्यूल तय किया जाएगा। कंपनी द्वारा मंडी और पंडोह फोरलेन की कटिंग का अंतिम कार्य पूर्ण करने के लिए 15 जून तक ब्लॉकेज मांगा जा रहा है, लेकिन मई में टूरिस्ट सीजन में ट्रैफिक प्रवाह को देखते हुए ही ब्लॉकेज को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।

लोगों की मांग पर हुआ बदलाव 
बता दें कि मंडी से पंडोह के बीच पहले दिन में दो-दो घंटों के दो शिफ्टों में यातायात रोका जा रहा था। इससे स्थानीय लोगों समेत अन्यों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग को देखते हुए अब प्रशासन ने इसमें बदलाव कर दिया है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रही गर्मी के चलते भी सैलानी पहाड़ का रुख कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन यातायात सुचारू रखने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम की डंपिंग साइट के समीप बिंद्रावणी में फोरलेन कटिंग कार्य चला हुआ है, जबकि नौ मील और छल मील में बरसात में गिरे मलबे और चट्टानें हटाने का कार्य चल रहा है। मंडी से पंडोह के बीच यातायात रोकने के लिए समय में बदलाव किया गया है। इससे स्थानीय लोगों समेत अन्य को राहत मिलेगी- सागर चंद्र, एएसपी मंडी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें