फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूरोप की तर्ज पर बनेगी रोहतांग टनल, 2019 में होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतांग टनल अब यूरोप की तर्ज पर बनेगी। इस टनल में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। आग बुझाने के उपकरण और वाहनों को मोड़ने के लिए टर्निंग कैबिन की सुविधा भी होगी। भीतर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टनल के बाहर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि इस काम को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य दो साल और खिंचेगा। पहले वर्ष 2017 में टनल का निर्माण पूरा होना था लेकिन अब वर्ष 2019 में यह टनल बनकर तैयार होगी। टनल करीब नौ किलोमीटर है जो डबल लेन बन रही है। टनल के भीतर टर्निंग कैबिन दो किलोमीटर की दूरी पर बनेंगे।

विज्ञापन

लगातार चल सकेगा ट्रैफिक

इनके बनने से टनल के भीतर एक-एक करके नहीं बल्कि लगातार ट्रैफिक चल सकेगा। यही नहीं, इस टनल के बनने से बॉर्डर रोड की दूरी भी 51 किलोमीटर कम हो जाएगी। रोहतांग टनल (बीआरओ) के निदेशक आरएस राव ने बताया कि टनल अब वर्ष 2019 में बनकर तैयार होगी। वर्ष 2017 तक सिविल वर्क पूरा होगा जबकि इलेक्ट्रिक काम पूरा करने में दो साल लगेंगे। उन्होंने माना कि यह टनल यूरोप की तर्ज पर बन रही है।

आधा काम हो चुका है पूरा- मनाली की ओर से धुंधी से टनल का निर्माण कार्य चल रहा है। लाहौल की ओर गुफा होटल के पास यह टनल निकलेगी। करीब 4.5 किलोमीटर सुरंग का काम पूरा हो चुका है। दिल्ली में बीते 27, 28 और 29 अक्तूबर को आयोजित बैठक में भी इस टनल को लेकर चर्चा हुई है। बैठक में अब तक हुए कार्यों पर विचार विमर्श किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें