Now people daily vaccinated in privat hospital
अस्पताल प्रबंधन ने लिया फैसला, वैक्सीन के लिए देना होगा 386 रुपये शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के निजी तेंजिन अस्पताल में अब रोजाना कोरोना की बूस्टर डोज लगेगी। 18 से 59 साल के लोगों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमएल कौशल ने बताया कि सोमवार को भी अस्पताल में इस आयु वर्ग के 10 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
शहर के निजी तेंजिन अस्पताल में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक पहुंच चुका है। इसके बाद ही रोजाना अस्पताल में बूस्टर डोज लगाने का निर्णय लिया गया। अस्पताल में दस लोगों के एकसाथ आने के बाद ही बूस्टर डोज लगेगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि 386 रुपये चुकाकर लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। इसके मौके पर तथा फोन के माध्यम से लोग रजिस्ट्रेशन करवाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे।