फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: अब मंगलवार को भी रोहतांग दर्रा जा सकेंगे पर्यटकों के वाहन, अधिसूचना जारी

Wed, 18 May 2022 11:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन से वार्ता कर अब मनाली से रोहतांग दर्रा को जोड़ने वाली सड़क को मंगलवार के लिए भी खोल दिया है। पहले इस मार्ग को सीमा सड़क संगठन सड़क की मरम्मत को देखते हुए हर मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता था।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा का अब पर्यटक मंगलवार को भी सैर सपाटा कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।   हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन से वार्ता कर अब मनाली से रोहतांग दर्रा को जोड़ने वाली सड़क को मंगलवार के लिए भी खोल दिया है। पहले इस मार्ग को सीमा सड़क संगठन सड़क की मरम्मत को देखते हुए हर मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता था।

विज्ञापन


मगर अब अटल टनल रोहतांग के बनने से रोहतांग दर्रा का सामरिक महत्व कम होने की वजह से इसे अब मंगलवार के लिए भी खोल दिया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि अगले मंगलवार से रोहतांग दर्रा के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश अनुसार 1,200 वाहन रोहतांग दर्रा के लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा के लिए आम दिनों की तरह सभी तरह के नियमों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें