प्रदेश में नए संस्थानों की आ रही बाढ़ के बीच वित्त विभाग ने सरकार से नए बीएड कॉलेज न खोलने की सिफारिश की है। इसके पीछे तर्क दिया है कि इनके खुलने से युवाओं के लिए नौकरी के अवसर सीमित हो रहे हैं।
साथ ही प्रदेश में पहले से ही पर्याप्त संख्या में बीएड कॉलेज चल रहे हैं। ऐसे में नए कॉलेज खोलने से सरकार को खास फायदा नहीं होगा। विभाग ने अपनी सिफारिश सरकार को भेज दी है। अब इस मुद्दे पर सरकार अपने स्तर से फैसला लेगी।
प्रदेश में वर्तमान में 74 बीएड कॉलेज संचालित हैं। इनमें करीब आठ हजार सीटें हैं। पिछले सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इनमें से आधी सीटें खाली रह गई थीं। इसके बाद सरकार ने दखल देते हुए बिना प्रवेश परीक्षा दिए आवेदकों को भी प्रवेश की इजाजत दे दी थी।