फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अब सरकारी कार्यालयों में भी बनेंगे एनसीएमसी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी चला रहा विशेष अभियान
विज्ञापन

कार्यालयों में जाकर दी जा रही कार्ड की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी का (एनसीएमसी) नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड अब सरकारी कार्यालयों में भी बनवा सकेंगे। इसके लिए एचआरटीसी ने विशेष टीमों का गठन किया है।
यह टीमें कार्यालयों में जाकर सरकारी कर्मचारियों को इस कार्ड के फायदे बता रही हैं। मौके पर ही कार्ड भी बना रही हैं। विशेष अभियान के तहत एचआरटीसी की टीम सोमवार को शिक्षा निदेशालय में गईं और यहां पर कर्मचारियों के मौके पर ही कार्ड भी बनवाए हैं। इसके बाद अब टीम बुधवार को बिजली बोर्ड के निदेशालय कुमार हाउस में जाकर कर्मचारियों के कार्ड बनाएगी। इसके बाद क्रमवार सभी कार्यालयों में जाकर टीमें कर्मचारियों के कार्ड बनाएगी। निगम के मुताबिक कर्मचारियों को कार्ड के फायदों के बारे में जागरूक करने और कार्यालय में ही कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। गौर हो कि इससे पहले एचआरटीसी ने नवरात्र में तारादेवी मंदिर, जाखू और संकटमोचन मंदिर में कार्ड बनाने के लिए विशेष काउंटर लगाए थे। यह काउंटर स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए स्थापित किए थे। अभी तक 400 के करीब कार्ड एचआरटीसी बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट
बिना इंटरनेट कर सकेंगे टिकट की पेमेंट
एनसीएमसी कार्ड लांच करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है। कार्ड की विशेषता यह है कि इसके जरिये लोग बसों के किराये की अदायगी कर सकेंगे और इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा यह कार्ड मेट्रो समेत बाहरी राज्यों की चलने वाली रोडवेज की बसों में भी मान्य होगा। निगम के मुताबिक कार्ड को एटीएम और डेबिट कार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार्ड को महज 100 रुपये में बनवाया जा सकता है। एचआरटीसी के मुताबिक फिलहाल लोकल डिपो में कार्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी सुविधाओं को लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा।


डिप्टी डिविजनल मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अब सरकारी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों के एनसीएमसी कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसके लिए टीमों का गठन कर उन्हें विभागों में भेजना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें