संजौली के पवन कुमार, हितेश शर्मा ने बताया कि बैंक से ऋण लेने के लिए उन्होंने कई बार शाखा के चक्कर काटे लेकिन काम नहीं बना। कार्यक्रम के दौरान उनके ऋण से संबंधित सभी कागजातों की प्राथमिकता से जांच करने के बाद करीब एक घंटे में केस मंजूर कर लिए गए।
न्यू शिमला के आशीष ठाकुर कई दिनों तक इंटरनेट बैंकिंग शुरू करवाने के लिए बैंक में भटके लेकिन बात नहीं बनी। वीरवार को पांच मिनट के भीतर उनके मोबाइल पर सेवा शुरू हो गई। कई अन्य लोगों की समस्याएं भी चंद मिनटों में दूर हुईं।
आज अनुराग ठाकुर करेंगे ग्राहक मेले में शिरकत
ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम के शुक्रवार को शिमला और सोलन में कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे शिमला और दोपहर 12 बजे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सोलन शहर के ठोडो मैदान में आयोजित ग्राहक मेले में शामिल होकर बैंक कर्मचारियों को संबोधित करेंगे।