अगर आप अपनी फसल का बीमा करवाना चाहते हैं तो आपको बीमा फार्म भरने के लिए पटवारी से अपनी जमीन की नकल लगानी होगी। जमीन के नकल के बगैर किसी भी किसान और बागवान के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
बागवानी विभाग, कृषि विभाग और फसल का बीमा करने वाली निजी बीमा कंपनी ने किसानों की फसल का बीमा करवाने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। सूबे में रबी की फसल जौ और गेहूं के अलावा आम, लीची, पलम, आड़ू और सेब की फसल का भी बीमा होगा।
जिसके लिए किसानों को अपने संबंधित पटवारी से जमीन की नकल देने होगी। जिसका किसान मालिक है। उसी के आधार पर उसकी फसल का प्रीमियम तय होगा। रबी की फसल में गेहूं तथा जौ के लिए 1.5 प्रतिशत प्रीमियम पर फसल बीमा किया जाएगा।