हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा और जदरांगल में परिसर बनेंगे। वीरवार को विधानसभा में देहरा से विधायक होशियार सिंह के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन
विकास मंत्रालय ने 23 अप्रैल 2010 को जारी पत्र में हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए देहरा के पास दक्षिण परिसर और धर्मशाला के पास जदरांगल में उत्तरी परिसर बनाए जाना प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री सहज बिजली बचत योजना के तहत राज्य बिजली बोर्ड ने 31 जुलाई तक 6101 घरों को बिजली कनेक्शन दिए हैं। विधायक सुखराम के सवाल का लिखित जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि 214 घरों को बिजली कनेक्शन मुफ्त दिए गए। इस पर कुल 35,27,323 रुपये खर्च हुए हैं।