ग्लूकोज मीटर से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जांच भी होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के श्री सनातन धर्म सभा अनाज मंडी ने मंगलवार को एक निशुल्क होम्योपैथिक औषधालय का आधुनिक सुविधाओं का पुनरावलोकन करते हुए शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन स्थानीय पार्षद सुषमा कुठियाला ने किया। इस औषधालय में बीएचएमएस डॉ कुमारी रमा रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी।
औषधालय में होम्योपैथिक चिकित्सा, ग्लूकोज मीटर से ब्लड शुगर जांच, ब्लड प्रेशर और छोटी-मोटी चोटों के लिए प्राथमिक उपचार निःशुल्क किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधान अजय सूद, उपप्रधान सुभाष चंद, महासचिव धर्मपाल पूरी, सहसचिव अशोक सोहल, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद, वरिष्ठ सभासद अश्विनी मनोचा और संजीव कुठियाला ने भाग लिया। संवाद