फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में अब ठेकेदार देंगे होर्डिंग्स लगाने की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में नगर निगम की विज्ञापन साइटों पर होर्डिंग्स लगाने के लिए अब ठेकेदार से मंजूरी लेनी पड़ेगी। नगर निगम शहर में चिह्नित की गईं 146 होर्डिंग्स साइटों को ठेके पर देने जा रहा है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस महीने के अंत तक ठेकेदार इनका संचालन शुरू कर देगा। शहर में अभी होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर निगम से मंजूरी लेनी पड़ती है। निगम दफ्तर में शुल्क जमा करने के बाद इसकी मंजूरी मिलती है। हालांकि शहर में सैकड़ों बैनर और होर्डिंग्स बिना अनुमति के भी लगे हैं। नगर निगम कर्मचारियों की कमी के चलते इन पर निगरानी नहीं रखता। इसलिए अब ठेकेदार न सिर्फ होर्डिंग्स साइट चलाएंगे बल्कि अवैध रूप से लगने वाले बैनर होर्डिंग्स पर भी नजर रखेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें