फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों के लिए सीएम वीरभद्र ने जारी किया अपना व्हाट्सऐप नंबर

Mon, 20 Mar 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जन शिकायतों की सुनवाई के लिए अपना व्हाट्सऐप नंबर 9816661555 जारी किया है। रविवार शाम सवा सात बजे अपने निजी निवास हॉली लाज से फेसबुक लाइव से सीएम वीरभद्र सिंह ने यह नंबर जारी किया है। 
विज्ञापन


नंबर जारी होने के आधे घंटे के भीतर ही इसे 4360 व्यूज, 723 कमेंट और 1309 लाइक मिले जबकि 96 लोगों ने करीब ढाई मिनट के इस वीडियो को शेयर भी किया।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फेसबुक लाइव पर कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का है। मुझे खुशी है कि मैं इससे आपके संपर्क में रहता हूं।

आप मुझे जो जानकारी देते हैं, उसे गौर से पढ़ता हूं और उस पर अमल करने का प्रयास करता हूं। इससे घर बैठकर हम लोग एक-दूसरे से बातचीत कर सकते हैं और अपनी समस्या रख सकते हैं।

इससे न केवल आपकी व्यक्तिगत राय मालूम होती है बल्कि आपके क्षेत्र से संबंधित समस्या के बारे में भी जानकारी मिलती है। सीएम ने कहा कि फेसबुक से मुझे मालूम हुआ है कि आप बहुत से साथी मुझसे व्हाट्सऐप पर संपर्क करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए अपना व्हाट्सऐप नंबर 9816661555 शेयर किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा। आपसे संपर्क में रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें