12 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत
दूसरी परियोजना होटल लेक पैलेस के लिए 12 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया था, लेकिन इसके लिए भी वित्तीय दावों और प्रमाणपत्रों में अनियमितताएं सामने आई हैं। इसमें भी रकम को एक अन्य व्यक्तिगत खाते में स्थानांतरित किया गया और कहीं भी निर्माण कार्य का कोई प्रमाण नहीं मिला। 39 करोड़ में से बैंक की ओर से कितना लोन धारक को दिया गया, इस दिशा में छानबीन की जा रही है। इन दोनों परियोजनाओं में जांच में पाया कि ऋण राशि का वास्तविक इस्तेमाल नहीं किया गया और रकम को अन्य उद्देश्यों के लिए स्थानांतरित किया गया। इन मामलों में ऑडिट और बैंक द्वारा की गई जांच से इन घोटालों का पर्दाफाश हुआ है।