फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए खुशखबरी, अब करें फ्री ट्रेनिंग, 9 हजार स्टाइपंड भी मिलेगा

Thu, 11 May 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं और जमा दो पास युवा अकुशल बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। अब इन युवाओं के लिए पैसे की कमी ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्रशिक्षण हासिल करने के सपने में बाधा नहीं बनेगी।
विज्ञापन


गुडगांव में मारुति सुजूकी इंडिया कंपनी वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत सूबे के 200 युवाओं को 9000 रुपये स्टाइपंड के साथ मुफ्त में आटोमोबाइल कोर्स करवाएगी। मंडी और नादौन आईटीआई में युवाओं का लिखित टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद चयन होगा। 

आटोमोबाइल कोर्स की अवधि दो साल की रहेगी। इसमें वर्दी, शिक्षण सामग्री, जूते, ट्रेनिंग इंश्योरेंस और मेडिक्लेम कंपनी की तरफ से मिलेगा। वो भी प्रतिमाह 9000 तक के स्टाफंड के साथ। हालांकि योजना पिछले वर्ष की है।
विज्ञापन


लेकिन प्रदेश के युवाओं की रुचि को देखते हुए स्टाफंड 7612 से लेकर 9000 तक बढ़ाया गया है, जबकि इस बार 60 से बढ़ाकर सीटें भी 200 कर दी गई हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वालों को एनसीवीटी की ओर से मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट दिया जाएगा। संबंधित ट्रेड में किसी भी कंपनी में नौकरी के लिए प्रशिक्षण स्वीकार्य होगा। इसकी पुष्टि आईटीआई मंडी के प्राचार्य तरुण कुमार ने की है।
Trending Videos
विज्ञापन

यह है शेड्यूल, देखें प्रवेश के लिए आवश्यक शर्तें

मंडी आईटीआई में 18 और 19 मई को सुबह 10 बजे लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में चयन होने पर 18 को कंपनी प्रबंधन की ओर से कैंपस में चयनित युवाओं का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएग, जबकि नादौन में 18 को सुबह दस बजे लिखित परीक्षा और 19 को इंटरव्यू होगा। 

प्रवेश के लिए आवश्यक शर्तें
प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवाओं की उम्र 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ अभ्यर्थी हाई स्कूल अंग्रेजी, गणित, विज्ञान के साथ-साथ रेगुलर छात्र के रूप में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना अनिवार्य है। स्नातक और अन्य कोर्स से नामांकित उम्मीदवार इस कोर्स में एडमिशन नहीं ले सकते। लिखित परीक्षा के दिन प्रतिभागी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ आधार कार्ड एवं फोटो लाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें