प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जगह निदेशालय, उप निदेशक कार्यालयों और शहरों में स्थित स्कूलों में डेपुटेशन पर तैनात शिक्षकों को स्कूलों में वापस भेजा जाएगा। शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।
डेपुटेशन पर नियुक्त शिक्षकों को वापस स्कूलों में भेजा जाएगा। वर्तमान में राजधानी स्थित उच्च, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और समग्र शिक्षा अभियान के तहत तीस से अधिक शिक्षक डेपुटेशन पर नियुक्त है।
जिलों में स्थित उपनिदेशक कार्यालयों में 70 से ज्यादा शिक्षक डेपुटेशन पर हैं। राजनीति और अफसरशाही में ऊंची पहुंच रखने वाले कई शिक्षकों ने स्कूलों में जाने की जगह खुद को निदेशालय और उपनिदेशक कार्यालयों में ऐडजस्ट करवाया हुआ है।