फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग मामला : सीनियर छात्रों से लिया माफीनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के सामने छात्रों ने किया रैगिंग से इन्कार, लगाया जा चुका है फाइन
विज्ञापन

तीनों सीनियर छात्रों के अभिभावकों को नोटिस कर बुलाया

ई-मेल में भेजी गई ऑडियो है बड़ा सबूत, कई बातें कही जा रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में रैगिंग मामले में संलिप्त आरोपित सीनियर छात्रों के अभिभावकों को नोटिस भेज दिए गए हैं। अभिभावकों को कॉलेज प्रबंधन ने मामले को लेकर बुलाया है। इसी के साथ आरोपी तीन सीनियर छात्रों से माफीनामा भी लिया है।
आगामी दिनों में अभिभावकों के आने के बाद कॉलेज प्रबंधन की ओर छात्रों से बात की जाएगी। हालांकि जूनियर छात्रों ने कमेटी के सामने रैगिंग से इन्कार किया है लेकिन ई-मेल में भेजी गई ऑडियो बड़ा सबूत अस्पताल के पास मौजूद है जिसमें कई बातें सीनियर ने जूनियर छात्रों से की हैं। दूसरी ओर निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने भी मामले में गहनता से जांच के लिए कहा है। एंटी रैगिंग कमेटी को भी रिपोर्ट डेंटल कॉलेज के प्राचार्य को देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

हालांकि सीनियर की ओर से जूनियर छात्रों को नियमों के विरुद्ध संजौली में बुलाने को लेकर जुर्माना लगा दिया गया है। छात्रों को 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है और अभिभावकों को भी कॉलेज में बुला लिया गया है। डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज ने बताया कि सीनियर छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज में बुलाया गया है। इसके लिए नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

-
यह है मामला
डेंटल कॉलेज के जूनियर छात्रों ने तीन सीनियर छात्रों पर रैगिंग के आरोप लगाए थे। जूनियर छात्रों ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन को तीन बार ई-मेल के जरिये शिकायत भेजी थी। वीरवार को ई-मेल आने के बाद मामला एंटी रैगिंग कमेटी को प्राचार्य ने सौंपा है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन ने जांच बैठा दी थी। जूनियर प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर उपनगर संजौली बुलाकर सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान कई बातें बोली हैं। इन बातों का ऑडियो रिकॉर्ड भी ई-मेल पर भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें