फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के छात्र ने बनाई ऐसी मशीन करेगी घर के ये सब काम, मिला नेशनल अवॉर्ड

Sat, 20 Jan 2018 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल साइंस सेंटर दिल्ली में आयोजित नॉर्दर्न इंडिया साइंस फेयर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी (चंबा, हिमाचल प्रदेश) के छात्र अंकित डढवाल ने कमाल कर दिखाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अंकित ने तीसरा स्थान हासिल कर चंबा व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


अंकित की इस उपलब्धि पर जहां स्कूल प्रशासन गदगद है, वहीं जिला भर में अंकित की तारीफ की जा रही है। अंकित के साथ प्रतियोगिता में गाइड टीचर के रूप में सुमन पठानिया ने भाग लिया। अंकित ग्यारहवीं का छात्र है। यह प्रतियोगिता 18 से 19 जनवरी तक हुई। इसमें देश भर से नन्हे वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

अंकित ने ऐसी मशीन का मॉडल तैयार किया है, जिससे प्रदेश के लोगों की जीवनशैली बदल सकती है। मॉडल का नाम इंप्रूव लाइफ स्टाइल एंड लाइवलीहुड है और इसे सोलन के नौणी विवि में 25वें बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन


जहां अंकित के इस मॉडल ने पहला स्थान झटका है और अब नेशनल में तीसरा स्थान हासिल किया। इधर, कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन व जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजीव महाजन ने इसके लिए अंकित व गाइड टीचर सुमन पठानिया को बधाई दी है।

विज्ञापन

मशीन एक, काम अनेक

अंकित ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के दैनिक कार्यों में होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने यह मॉडल तैयार किया है। इस मशीन को हाथ से या पानी के बहाव से भी चलाया जा सकता है।

मशीन में ड्रिलर लगा है, जिससे किसी लकड़ी में छेद किया जा सकता है। टाइल कटर से टाइलें काटने का काम भी किया जा सकता है। इसके अलावा इसके घूमने से बिजली भी तैयार होती है।

मशीन से पानी को लिफ्ट करके सिंचाई की जा सकती है, मधानी से लस्सी तैयार की जा सकती है। मक्की के भुट्टों से दान अलग किए जा सकते हैं, आटा चक्की, वाशिंग मशीन, लकड़ी का कटर, पाइप रोल करना व धान झाड़ना आदि कार्य एक ही मशीन से किए जा सकते हैं।

यह मॉडल वेस्ट मैटीरियल से तैयार किया गया है। इस मशीन में और सुधार करने से इससे किसान अपना रोजगार भी चला सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें