फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर विवि महिला फुटबाल प्रतियोगिता: गुरु जंभेश्वर विवि हिसार ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

Thu, 07 Dec 2023 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

नॉर्थ जोन अंतर विवि महिला फुटबाल की ओवरआल ट्रॉफी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार ने जीत ली है। गुरु जंभेश्वर विवि ने 7 अंक अर्जित कर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया। 
विज्ञापन
अंतर विवि महिला फुटबाल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी के पड्डल मैदान में नॉर्थ जोन अंतर विवि महिला फुटबाल की ओवरआल ट्रॉफी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार ने जीत ली है। गुरु जंभेश्वर विवि ने 7 अंक अर्जित कर विजेता ट्रॉफी को अपने नाम किया। उपविजेता ट्रॉफी पर चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी ने पांच प्वाइंट अर्जित कर अपने नाम किया। सेकंड रनर अप ट्रॉफी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने चार प्वाइंट लेकर अर्जित की। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर ने चौथा स्थान अर्जित किया। चारों टीमें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगी। समापन समारेाह में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन


गुरुवार को सातवें दिन के मैच में गुरु जंभेश्वर विवि हिसार ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को 2-1 से पराजित किया। अंजू और किरण ने गोल किए। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की अंजलि 67वें मिनट में गोल किया। चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी भिवानी ने 2- 0 के अंतर से लवली प्रोफेशनल विवि जालंधर को पराजित किया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत ने टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के मीडिया समन्वयक डॉ. चमन और आयोजन सचिव डॉ. सुनील सेन ने बताया कि नॉर्थ जोन फुटबाल चैंपियनशिप में उत्तर भारत के 18 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। खेल समन्वयक डॉ रविंद्र ने नॉर्थ जोन चैंपियनशिप की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशेष अतिथियों में सेवानिवृत्त प्राचार्य मेजर मान सिंह जमवाल, डॉ. राजकुमार, ऑब्जर्वर डॉ. परमजीत सिंह, प्रवेश शर्मा, लोकेश शर्मा, तकनीकी समिति अध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ. सचिन मेहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें