फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ चुनाव आज, देर शाम आएंगे नतीजे

Sat, 29 Jun 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की शिक्षा निदेशालय इकाई की नई कार्यकारिणी चुनने के लिए शनिवार को चुनाव होगा।  निदेशालय में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। देर शाम तक नतीजे घोषित हो जाएंगे। शिक्षा निदेशालय में नियुक्त 312 कर्मचारी मतदान कर नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और रविंद्र मेहता में मुकाबला होगा। दोनों कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को निदेशालय में मतदाताओं से वोट की अपील की। महासचिव पद के लिए पूर्व महासचिव देवेंद्र चौहान को राजकुमार चौधरी चुनौती दे रहे हैं।

वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए हेम प्रकाश भारद्वाज और पंकज भारद्वाज, उपप्रधान पद के लिए ओम प्रकाश ठाकुर और बलवीर मोदका के बीच टक्कर होगी। संयुक्त सचिव पद के लिए ज्ञान ठाकुर, साहित्य चौहान और किशोर कुमार में चुनाव होगा।
विज्ञापन


संगठन सचिव पद के लिए कर्म चंद और विनोद ठाकुर में मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए इंद्र नेगी और राहुल आमने-सामने हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अंकुश देष्टा, अरुण राठौर, नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, पवन कुमार, प्रकाश भारद्वाज, प्रदीप शर्मा, रंजना देवी, संदीप और टेक चंद चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें