भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज का दूसरा मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मोहाली स्थित मैदान में होगा। पीसीए ने करीब एक माह पहले अपनी साइट पर अपकमिंग इवेंट की जानकारी उपलब्ध करवा दी है। जबकि पहला मैच धर्मशाला में है, लेकिन एचपीसीए ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
पहले अपडेट होती थीं सभी एक्टिविटी
एचपीसीए के धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों सहित अन्य इवेंट की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाती थी। इतना ही नहीं साइट पर अंतरराष्ट्रीय मैचों की टिकटों की बुकिंग के संबंध में लिंक भी दिए जाते थे ताकि हिमाचल के क्रिकेट प्रशंसकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।