फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 350 कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं, विभाग को दिया अल्टीमेटम

Wed, 07 Jun 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)

सार

 350 नर्स, स्टाफ नर्स, नियमित कर्मचारियों सहित सुरक्षा कर्मचारियों, वार्ड ब्वाय सहित अन्य कर्मचारियों को 90 दिन से वेतन नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक की दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 350 नर्स, स्टाफ नर्स, नियमित कर्मचारियों सहित सुरक्षा कर्मचारियों, वार्ड ब्वाय सहित अन्य कर्मचारियों को 90 दिन से वेतन नहीं मिल रहा है। सामूहिक बैठक में सरकार और विभाग को अल्टीमेटम दिया है कि जल्द से जल्द उनका वेतन नहीं दिया गया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। कॉलेज परिसर में बैठक में कोविड 19 के आउटसोर्स स्टाफ की नर्से, स्टाफ नर्सों, वॉर्ड ब्वॉय, सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों ने कई निर्णय लिए। कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में लगभग दो हजार आउटसोर्स कोविड 19 कर्मचारी सरकारी अस्पतालों में कोविड काल से रेगुलर स्टाफ के साथ पूर्ण रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि कोविड 19 स्टाफ को कोविड काल में कोविड वॉरियर्स बनाया गया। आज उनकी ऐसी दुर्दशा है कि तीन महीने से न तो वेतन दिया गया है न इनके लिए अभी तक कोई स्थायी नीति बनाई गई है।

विज्ञापन


नोवावैक्स कोविड 19 एसोसिएशन की लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज प्रेजिडेंट कोविड-19 हेमलता और कोविड-19 संघ के महासचिव निहाल गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश के समस्त आउटसोर्स कोविड 19 कर्मचारियों के साथ हैं। प्रदेश सरकार से अपील की है कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अभी भी काफी रिक्त पद हैं, जहां इन्हें रखा जाए और नौकरियों से वंचित न किया जाए। स्थायी नीति बनाई जाए। हेमलता ने कहा कि हम कोविड काल से लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज हालात इतने खराब हैं कि कई माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। नौकरी जाने का भी खतरा लगातार बना हुआ है। कॉलेज के प्रिंसिपल डीके वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। समस्या का समाधान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सरकार के समक्ष विषय रख दिया है, जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें