हिमाचल राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के मतदान के लिए तिथियां और पोलिंग बूथ को चिह्नित कर उनकी घोषणा तो कर दी लेकिन शेष विश्व से कट चुके बड़ा भंगाल गांव के लोगों को उनके सबसे बड़े अधिकार मताधिकार से अपरोक्ष से वंचित कर दिया है। कांगड़ा जिला में 10 और 12 जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए पोलिंग बूथ चिह्नित कर लिए गए हैं।
धर्मशाला से करीब 160 किलोमीटर दूर और 2508 मीटर ऊंचाई पर ग्लेशियर के पास बसा दुर्गम गांव बड़ा भंगाल दिसबंर के पहले हफ्ते में बर्फबारी के चलते शेष दुनिया से कट चुका है। प्रशासन ने अगले छह माह के लिए यहां के लिए राशन भेज दिया है।
इस गांव में वर्तमान में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग रह रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग ने इस गांव के लोगों के लिए 80 किलोमीटर दूर बीड़ में पोरलिंग बूथ बनाया है। यानी, बड़ा भंगाल गांव के लोगों को बर्फबारी के बीच जान खतरे में डालकर 80 किलोमीटर दूर तीन दिन का पैदल रास्ता तय कर बीड़ पहुंचना होगा।