फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा, हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल

Tue, 09 Aug 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
अगर दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना होगा तो उन्हें पेट्रोल भी नहीं मिलेगा। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस ने बड़ी पहल की है। अगर दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना होगा तो उन्हें पेट्रोल भी नहीं मिलेगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अगर बिना हेलमेट पहने कोई पेट्रोल भरने आता है तो इसकी सूचना पेट्रोल पंप कर्मचारी पुलिस को देंगे। हादसे रोकने के लिए पुलिस ने नई व्यवस्था को अपनाया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी की अध्यक्षता में जिले के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ एसपी कार्यालय में बैठक हुई।

इसमें दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गहन विचार विमर्श हुआ। पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिए कि अगर कोई दोपहिया वाहन चालक पेट्रोल भरने आता है और उसने हेलमेट नहीं पहना होगा तो पेट्रोल न भरा जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तेल भी नहीं मिलेगा और कट जाएगा चालान

साथ ही पुलिस को भी सूचित किया जाए ताकि उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर पुलिस थाना, चौकियों और एसपी का नाम भी दर्शाया जाए। पुलिस मौके पर आकर चालान भी करेगी।

बैठक में बिना हेलमेट हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मंथन किया गया। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह भी पेट्रोल पंप कर्मी दें।

तीन दिन दी जाएगी सलाह
एसपी संजीव गांधी ने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चालकों को तीन दिन तक सलाह दी जाएगी। इसके बाद इनके चालान काटे जाएंगे। इसी मुद्दे को लेकर तमाम डीएसपी ने भी अपने इलाके के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक की है। इस मौके पर पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें