फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने फीसदी से कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की इंक्रीमेंट रुकेगी, सरकार ने मांगी जानकारी

Fri, 11 May 2018 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपलों पर गाज गिरने वाली है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में लगातार दूसरे साल 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों और शिक्षकों की इंक्रीमेंट रुकेगी। 

विज्ञापन


पहले साल में 25 फीसदी से कम परिणाम देने वाले प्रिंसिपलों और शिक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया जाएगा। खराब परीक्षा परिणाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटे उच्च शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड से एक हफ्ते के भीतर दसवीं और जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम का पूरा ब्योरा तलब किया है।

 नौ बिंदुओं को लेकर बोर्ड से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक अमर देव ने कहा है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं और जमा दो कक्षाओं के परिणाम का ब्योरा आने के बाद समीक्षा की जाएगी। बेहतर परिणाम नहीं देने वाले शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को लेकर ये जानकारियां मांगीं

उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को लिखे पत्र में दसवीं और जमा दो कक्षा का ओवर ऑल पास परसेंटेज का ब्योरा मांगा है। इसके अलावा पूछा गया है कि कितने बच्चों के 60 फीसदी से अधिक अंक आए हैं? टॉप 500 बच्चे कौन हैं? टॉप 50 में कौन बच्चे हैं?

थर्ड डिविजन में कितने बच्चे पास हुए हैं? कितने स्कूलों का परीक्षा परिणाम 80 से 100 फीसदी के बीच है? कितने स्कूल का परिणाम शून्य से 25 फीसदी के बीच है? कितने स्कूलों का परिणाम 26 से 50 फीसदी के बीच है? सभी विषयों में अलग-अलग परिणाम किस तरह का है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें