फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटे के चलते केसीसी बैंक कर्मियों को इस बार नहीं मिलेगा दिवाली बोनस

Fri, 12 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति में कार्यरत क्लर्क और उच्च पदों पर तैनात कर्मचारियों को इस बार दिवाली बोनस नहीं मिलेगा। बैंक प्रबंधन ने यह फैसला बैंक को इस वित्तीय वर्ष में हुए घाटे के कारण लिया है। इसके चलते प्रदेश भर में तैनात केसीसी बैंक के 1600 के करीब कर्मचारियों को दिवाली के बोनस से महरूम होना पड़ेगा।

विज्ञापन


कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को इस वित्तीय वर्ष में करीब करोड़ों का घाटा हुआ है। ऐसे में बैंक को लाभ न होने का खामियाजा बैंक की 206 शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। बैंक के एमडी केके सरोच ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति का अभी कोई स्थायी बोर्ड नहीं है।

ऐसे में कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का फिलहाल निर्णय नहीं लिया जा सका है। हालांकि बैंक की विभिन्न शाखाओं में कार्य कर रहे वाटर कैरियर और चपरासियों को बोनस मिलेगा। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति के कर्मचारी नेता शरत रलहन का कहना है कि बोनस न मिलने का कारण पिछली सरकार की गलत नीतियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें