फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में थमा डेंगू और स्क्रब टाइफस का प्रकोप

Sun, 13 Jan 2019 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के साथ साथ हिमाचल में डेंगू और स्क्रब टाइफस का प्रकोप थम गया है। पांच महीने से  इन बीमारियों ने हिमाचल को चपेट में ले रखा था। अब अस्पतालों में बीमारी के कम मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू बीमारी की आशंका के चलते के 24 मरीजों के सैंपल जुटाए, इनमें से 2 लोगों में बीमारी की पुष्टि हुई है। इसी तरह स्क्रब टाइफस के 10 सैंपल लिए गए इसमें भी 2 मरीजों मे बीमारी के लक्ष्य पाए गए। 

चिकित्सकों का मानना है कि हिमाचल में बर्फबारी और ठंड के चलते बीमारी खत्म हो गई है, फिर भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बद्दी, सिरमौर, ऊना में बीमारी को लेकर अलर्ट था। हिमाचल में डेंगू के 2 हजार से अधिक मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई थी, जबकि स्क्रब टाइफस के भी अस्पताल में प्रतिदिन 35 से 40 मरीज आ रहे थे।
विज्ञापन


जिला मंडी और सोलन को इस बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि डेंगू और स्क्रब टाइफस का प्रकोप थम गया गया है। अस्पताल प्रशासन को जलजनित जैसे रोगों के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें