शहर में एकसाथ चुनाव कराने के लिए गठित समन्वय समिति ने अब 20 जनवरी को दोबारा बुलाई बैठक
विज्ञापन
अभी दो व्यापार मंडलों में बंटे हैं शहर के कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में शिमला व्यापार मंडल चुनाव को लेकर फिलहाल कारोबारी नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। अभी तक एकसाथ चुनाव करवाने को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।
संजीव ठाकुर की अध्यक्षता वाले व्यापार मंडल की ओर से गठित समन्वय समिति दूसरे गुट के कारोबारी नेताओं के साथ बैठकें कर रही है लेकिन एकसाथ चुनाव को लेकर अभी तक दूसरे गुट ने हामी नहीं भरी है। अब 20 जनवरी को दोबारा समन्वय समिति हरजीत मंगा की अगुवाई वाले व्यापार मंडल के साथ बैठक करने का दावा किया जा रहा है। पहले इस समिति ने 15 जनवरी को अपनी रिपोर्ट व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर को देने का दावा किया था लेकिन दूसरे गुट के व्यापार मंडल के साथ बातचीत न होने के कारण फिलहाल यह रिपोर्ट नहीं दी गई है। अब सभी को 20 जनवरी का इंतजार है।
विज्ञापन
शहर के कारोबारी दोनों व्यापार मंडलों के एक साथ चुनाव चाहते हैं। इसलिए गठित की गई समन्वय समिति को दोनों गुटों को एकसाथ चुनाव के लिए राजी करने का जिम्मा सौंपा है। पिछले एक महीने से यह समिति कारोबारी नेताओं के साथ बैठकें कर रही है। फिलहाल अभी तक सहमति नहीं बनी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि 20 जनवरी तक समिति को समय दिया गया है। एकसाथ चुनाव को लेकर समिति को जल्द रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि अभी अभी शहर के कारोबारी दो मंडलों से जुड़े हैं। इसमें एक गुट के अध्यक्ष संजीव ठाकुर और दूसरे गुट के अध्यक्ष हरीज मंगा हैं। दोनों ही व्यापारमंडल खुद को ताकवर मानते हैं। शहर के सैकड़ों कारोबारी इन व्यापारमंडलों से जुड़े हैं लेकिन अब कारोबारी चाहते हैं दोनों गुट एक होकर एक ही व्यापारमंडल का गठन करे।
पदाधिकारियों से बात के बाद लेंगे फैसला : हरजीत
एकसाथ चुनाव को लेकर शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि अभी वह अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद ही चुनाव पर फैसला लेंगे।