फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का कोई नेता न करे टिकट देने की बात : रजनी पाटिल

Sat, 15 Dec 2018 07:36 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-कांगड़ा संसदीय सीट पर कांग्रेस पालमपुर सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि पार्टी का कोई भी नेता लोकसभा चुनाव टिकट को लेकर किसी व्यक्ति का नाम न ले। टिकट देना कांग्रेस इलेक्शन कमेटी का काम है।

विज्ञापन


हमीरपुर में वीरभद्र सिंह की ओर से विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक को टिकट देने की बात पर पाटिल ने कहा कि पूर्व सीएम ने प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा कहा होगा। टिकट मिलता है, यह वीरभद्र सिंह भी जानते हैं। 


 

विज्ञापन

राफेल मामले में राहुल गांधी के साथ खड़ी है कांग्रेस


कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट पर उन्होंने कहा कि अभी तक न तो जीएस बाली न सुधीर शर्मा का नाम किसी ने फाइनल किया है। इससे कार्यकर्ताओं में कोई भ्रम न फैले। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि राफेल मुद्दे पर पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। राफेल पर कांग्रेस का पुराना स्टैंड रहेगा।

वह प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों का दौरा कर रही हैं। हिमाचल में कांग्रेस एकजुट है और आने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी।इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशीष बुटेल और प्रदेश प्रवक्ता संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें