बीते 20 फरवरी को भारत-तिब्बत सीमा से सटे डोगरी नाले में भारतीय सेना के पांच जवान हिमखंड की चपेट में आने से लापता हो गए थे। इसके बाद इनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
सर्च ऑपरेशन सिरे चढ़ता, लेकिन भारी बर्फबारी होने और डोगरी नाले में ग्लेशियर आने से सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो गया था। इसके बाद जवानों की तलाश को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से ग्लेशियर विशेषज्ञों की टीमें बुलाई गईं, लेकिन आठवें दिन भी लापता जवानों को सुराग नहीं लगा है।
एडीएम पूह शिवमोहन सेनी बताया कि रेस्क्यू टीम को आठवें दिन भी हिमखंड में दबे जवानों का सुराग नहीं लगा है। सेना, सीमा सड़क संगठन और आईटीबीपी के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।