फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: साझा जमीन में अतिक्रमण का मुकदमा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अदालत ने एक पुनरीक्षण याचिका पर फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि साझा भूमि को लेकर चल रहे विवाद में किसी सह-मालिक के खिलाफ आपराधिक अतिक्रमण का मामला नहीं बनता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने याचिकाकर्ता की पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए निचली अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देने से इन्कार कर दिया था। शिमला निवासी केवल राम ने तुलसी राम और प्रेम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि विवादित भूमि को लेकर वित्तीय आयुक्त और सिविल जज के समक्ष मामले लंबित हैं। वित्तीय आयुक्त की ओर से यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद प्रतिवादियों ने 6 जून 2023 को जमीन पर जबरन शेड बनाने की कोशिश की। इस दौरान मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें