फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावलीः घर लौटने के कर लें इंतजाम, नहीं चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर बसों में सफर कर घर लौटने या कहीं जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। दिवाली पर शहरों में 4 बजे के बाद लोकल बसें नहीं चलेंगी। प्रदेश के शहरों में 4 बजे के बाद गंतव्य तक जाने वाली बसें भी 4 बजे से पहले क्षेत्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। बाहरी राज्यों के महत्वपूर्ण स्थान और शिमला के बीच दिवाली पर हर मंडल से एक-एक बस चलेगी।
विज्ञापन


त्योहार के चलते लंबी दूरी की अधिकांश बसों को परिवहन निगम ने इस तरह क्लब करने का फैसला लिया है। परिवहन निगम ने यह व्यवस्था इसलिए की है, ताकि अन्य लोगों की तर्ज पर एचआरटीसी के चालक-परिचालक भी अपने घर में दिवाली मना सकें। परिवहन निगम का कहना है कि दिवाली के दिन शाम को लोगों की भी अधिक आवाजाही नहीं रहती है।
Trending Videos
विज्ञापन

वॉल्वो बस सेवा भी रहेगी बंद

लोग पहले दिन या दिवाली के दिन 4 बजे से पहले अपने घर चले जाते हैं। इसी प्रकार लंबी दूरी की बसों की समयसारिणी को प्रत्येक यूनिट क्लब किया जाएगा, जिससे आम जनता को सुविधा मिल सके और बसें भी खाली न दौड़ें।

प्रत्येक मंडलीय प्रबंधक को सुनिश्चित करना होगा कि वह मंडल के महत्वपूर्ण गंतव्यों से कम से कम एक रात्रि बस सेवा दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के बीच उपलब्ध हो। 11 नवंबर को राज्य से अन्य स्थानों के लिए कोई भी वोल्वो बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। उत्सव के अगले दिन 12 नवंबर को सभी बस सेवाएं पूर्व की भांति संचालित की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें