फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला-दिल्ली सस्ती हवाई सेवा हांफी, 12 दिनों से नहीं हो पाई एक भी उड़ान

Mon, 04 Feb 2019 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की उड़ान योजना के तहत सस्ती हवाई सेवा शिमला में हांफ गई है। बीते 12 दिनों से दिल्ली से शिमला के लिए एक भी जहाज नहीं उड़ा है। इन दिनों हिल्स क्वीन शिमला में विंटर टूरिस्ट सीजन चर्म पर है। हवाई सेवा न मिलने से सैलानी तो परेशान ही हैं पर्यटन कारोबारी को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हालांकि, उड़ानें बंद करने के पीछे जहाज की मरम्मत का हवाला दिया जा रहा लेकिन इससे पहले दो-तीन दिन से ज्यादा सेवा प्रभावित नहीं होती थी। उधर, प्रदेश सरकार ने भी संबंधित अफसरों को 22 जनवरी से फ्लाइट बंद होने पर लताड़ लगाई और व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। 

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर शिमला गुलशन मेहता का कहना है कि दिल्ली और शिमला के बीच उड़ने वाले विमान की मेंटेनेंस के कारण फ्लाइट बंद है। जल्द ही इसे बहाल करवाने का प्रयास किया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक सुनील मगीरवार का कहना है कि आपरेशनल कारणों के कारण सेवा बंद है, जिसे बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में 5 दिन सेवा, न्यूनतम किराया 2036 रुपये

योजना के तहत सप्ताह में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक दिल्ली और शिमला के बीच हवाई उड़ान होती है। उड़ान योजना के तहत टिकट 2036 से 2069 रुपये का है। इसी रूट पर बिना सब्सिडी का टिकट 9000 से 18000 रुपये के बीच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो साल पहले 27 अप्रैल को देश भर के लिए सस्ती हवाई सेवा उड़ान की औपचारिक शुरुआत जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शिमला से की थी।  

फ्लाइट की टाइमिंग
दिल्ली से शिमला के लिए उड़ान सुबह 6:10 पर 
शिमला में लेंडिंग का समय सुबह 7:25 बजे 
शिमला से दिल्ली के लिए उड़ान सुबह 7:45 बजे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें