प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में पहली अप्रैल से 30 जून तक ही दाखिला दिया जाएगा। जागरूकता के अभाव में शिक्षक इन कक्षाओं में साल भर प्रवेश देते रहते हैं। इस तरह के मामले सामने आने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भ्रांतियां दूर करते हुए बताया है कि आरटीई एक्ट के नियमों में हिमाचल सरकार ने संशोधन किया हुआ है।
संशोधन के अनुसार प्रवेश प्र्रक्रिया शुरू होने से 90 दिन तक दाखिला दिया जा सकता है। इसके बाद प्रवेश देने के लिए सरकार सेे मंजूरी लेनी पड़ेगी। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में पहली अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है।
ऐसे में इन स्कूलों में 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया का दौर चलेगा। शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 13 फरवरी से शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है। इन स्कूलों में 13 अप्रैल तक प्रवेश मिल सकेगा।
पढ़ना न भूलें, यहां मिलेगी दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि कुछ स्कूलों में साल भर दाखिला देने के मामले सामने आए हैं। निदेशालय ने अपनी वेबसाइट पर आरटीई एक्ट के नियमों को अपलोड किया है। एक्ट में स्पष्ट किया गया है कि 90 दिन तक ही प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।