फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इन 8 सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे गडकरी

Mon, 18 Feb 2019 02:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/जसूर
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सूबे में आठ सड़क परियोजनाओं की नींव रखेंगे। लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री चंबी मैदान में 24 फरवरी को प्रस्तावित भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन से पहले इन आठ परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम स्थल गगल एयरपोर्ट के बाहर और चंबी मैदान के सामने गगल की ओर प्रस्तावित है।
 

विज्ञापन

ये परियोजनाएं शामिल

उधर, लोक निर्माण विभाग नार्थ जोन धर्मशाला के मुख्य अभियंता सत्यव्रत शर्मा ने कहा कि आठ सड़क परियोजना एनएचएआई की हैं। लोनिवि बड़ोह चौक-गाहलियां सड़क का शिलान्यास करने की योजना बना रहा है।
 
केंद्रीय मंत्री ऊना-भीड़ू टू लेन के चौड़ा करने, मटौर-धर्मशाला-मैक्लोडगंज का विस्तारीकरण, पांवटा साहिब शहर की सड़क चौड़ा करने, सैंज-लुहरी-बंजार-औट सड़क सुरक्षा आदि के काम शामिल हैं।

इसके अलावा विश्व बैंक के सहयोग से मंडी-हमीरपुर सड़क के खिंचाव कार्य, पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा-फेड़ूज पुल सड़क, सड़क सुरक्षा योजना के तहत परमाणु से कुफरी एनएच, कीरतपुर से मनाली और गगरेट से धर्मशाला बेहतर किया जाना और पठानकोट-मंडी फोरलेन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें