फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: देश की सेनाओं के लिए उपकरण बनाएगा चालक का बेटा, बीईएल में हुआ चयन

Mon, 27 Mar 2023 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

देवराज के पिता जगत ठाकुर अल्ट्राटेक कंपनी में गाड़ी चलाते हैं और माता सुकरणा गृहिणी हैं। देवराज ने 12वीं की परीक्षा जेपी स्कूल बागा से पूरी की है।
विज्ञापन
देवराज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के मलोथी गांव निवासी चालक के बेटे का चयन भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (रक्षा मंत्रालय भारत) के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग के लिए हुआ है। देवराज एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस में स्नातक कर रहे हैं। बिलासपुर का यह बेटा अब देश की सेनाओं के लिए नए उपकरण तैयार करेगा और शोध भी करेगा।

विज्ञापन


देवराज की स्नातक की पढ़ाई पूरी होने वाली है। इसके बाद वह सेंट्रल रिसर्च लैब गाजियाबाद में ज्वॉइन करेंगे। यहां भारतीय सेना के लिए नए-नए रक्षा उपकरण बनाएंगे। देवराज के पिता जगत ठाकुर अल्ट्राटेक कंपनी में गाड़ी चलाते हैं और माता सुकरणा गृहिणी हैं। देवराज ने 12वीं की परीक्षा जेपी स्कूल बागा से पूरी की है।

वह एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस में स्नातक कर रहे हैं। देवराज ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और पिता के दोस्त नरेंद्र शर्मा को दिया है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र शर्मा ने उनका मार्गदर्शन किया और समय-समय पर प्रेरित भी किया। देवराज ने बताया कि आईआईटी मंडी में उनका टेस्ट हुआ। इसके बाद शुक्रवार को हुए साक्षात्कार में प्रथम स्थान हासिल कर देश की अग्रणी रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी में शोधार्थी के रूप में अपना स्थान पक्का किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें